खेल की खबरें | कोहली मुश्किल दौर से गुजर रहा है: आरसीबी के मुख्य कोच बांगड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य को संजय बांगड़ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को नौ विकेट की करारी शिकस्त के बाद खराब लय में चल रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि ‘वह सब कुछ कर रहा है जो उनके नियंत्रण में है’, लेकिन एक खिलाड़ी के जीवन में ऐसा दौर आता है जब उनके बल्ले के किनारे से निकलने वाली पहली गेंद को भी क्षेत्ररक्षक लपक लेते है।