देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे : थलसेना अध्यक्ष के पद तक पहुंचे इंजीनियर कोर के पहले अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना के पराक्रमी और अनुभवी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश के 29वें थल सेना प्रमुख के तौर पर चुना गया है। वरिष्ठता क्रम के अनुसार वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। इसके बावजूद उनकी नियुक्ति को अपने आप में दुर्लभ घटनाक्रम माना जा रहा है। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है कि सेना की इंजीनियर कोर के किसी अधिकारी ने थलसेना की कमान संभाली है। इससे पहले 28 बार पैदल सेना, तोपखाना और बख्तरबंद रेजिमेंट के अधिकारी ही 13 लाख कर्मियों वाली थल सेना के प्रमुख बनते रहे हैं।