विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया में संक्रमण के मामले बढ़े, संक्रमण से निपटने के तरीकों पर भड़के किम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि बुखार से आठ और लोगों की मौत हो गई और 392,920 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए। इससे मरने वालों की संख्या क्रमशः 50 और बुखार से ग्रसित लोगों की संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है। पिछले शुक्रवार को बुखार से छह लोगों की मृत्यु हुई थी और 350,000 लोग बीमार थे। इसके एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने कहा कि यह पाया गया है कि राजधानी प्योंगयांग में अनगिनत संख्या में लोगों में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है।