देश की खबरें | पहलगाम हमला : पर्यटकों को बचाने के लिए खच्चर वाला, गाइड, स्थानीय लोग ‘फरिश्ता’ बनकर सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक खच्चर वाला जिसने अपने गृह राज्य आने वाले पर्यटकों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी, एक गाइड जिसने 11 लोगों के एक परिवार को बचाया और अनगिनत स्थानीय निवासी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने कश्मीर के आतिथ्य को उस समय एक नया आयाम दिया, जब मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया।