विदेश की खबरें | विश्वविद्यालय ऑनलाइन मूल्यांकन पर टिके रहे तो धोखाधड़ी रोकने के लिए कुछ करना होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रॉकहैंपटन (ऑस्ट्रेलिया), चार जुलाई (द कन्वरसेशन) पिछले दो वर्ष के कोविड व्यवधानों के बाद अब जबकि स्कूल, कॉलेजों में सामान्य पढ़ाई दोबारा शुरू हो गई है, हमारे शोध से पता चलता है कि कम से कम कुछ ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय पूरी तरह से ऑनलाइन मूल्यांकन जारी रखने का इरादा रखते हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें लगता है कि ऑनलाइन धोखा देना आसान है। ऐसे भी कुछ सबूत हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई के चलन में आने के साथ इसमें वृद्धि हुई है।