येलो लाइन के जोरबाग स्टेशन पर चलती मेट्रो के आगे महिला यात्री कूदी : सूत्र
चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कथित रूप से कूदने और टक्कर लगने से सोमवार को एक महिला यात्री घायल हो गयी, जिससे येलो लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 4 जुलाई : चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कथित रूप से कूदने और टक्कर लगने से सोमवार को एक महिला यात्री घायल हो गयी, जिससे येलो लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित रहीं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली और हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है. घटना जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर हुई.
सूत्रों ने बताया कि ट्रेन हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही थी कि महिला प्लेटफॉर्म से कूद गई और ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो यात्रियों को सचेत करने के लिए पूर्वाह्न 11 बज कर करीब 20 मिनट पर ट्वीट किया: ‘‘येलो लाइन अपडेट - जोर बाग में एक यात्री के ट्रैक पर कूद जाने के कारण केंद्रीय सचिवालय से ग्रीन पार्क तक सेवाओं में देरी हुई. अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं.’’ यह भी पढ़ें : यूपी में महिला को साइबर ठगों ने ‘मॉफ्र्ड’ तस्वीरों से किया परेशान
डीएमआरसी और पुलिस अधिकारियों से आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है. पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया कि सामान्य सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

