देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं, जब बारिश कहर बरपा रही है तब राज्यपाल कहां हैं : संजय राउत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में फिलहाल कोई सरकार अस्तित्व में नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार “अवैध” है। उन्होंने सवाल किया कि राज्य में जब बारिश कहर बरपा रही है, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कहां हैं।