एजेंसी न्यूज

पत्नी ने दोस्त की मदद से पति को मार डाला

गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में कुड़ी खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर हत्या कर दी.

पत्नी ने दोस्त की मदद से पति को मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 14 जुलाई : गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में कुड़ी खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर हत्या कर दी. पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से कुचल दिया था. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव कुड़ी खेड़ा के रहने वाले भूपन (30 वर्ष) पुत्र महेंद्र की उसकी पत्नी शोभा देवी ने अपने दोस्त सागर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी. मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंक दिया था. यह भी पढ़ें : ‘जुमलाजीवी’ जैसे शब्दों को असंसदीय बताना लोकतंत्र का अपमान, हम इनका इस्तेमाल करेंगे : कांग्रेस

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते हुई और मृतक शराब पीने का आदी था. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).