देश की खबरें | ‘रसातल में जाते रुपये’ को बचाने के लिए आरबीआई को हरसंभव कदम उठाने होंगे: वरुण गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि जिस प्रकार सरहदों पर तैनात सैनिक राष्ट्र की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार भारतीय रिजर्व बैंक को ‘‘रसातल में जाते रुपये’’ को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने होंगे।