जरुरी जानकारी | विदेशों में बाजार टूटने से तेल-तिलहनों के भाव लुढ़के
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार का मिला-जुला रुख रहा। सरसों तेल, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। वहीं बेहतर मांग के कारण मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में सुधार हुआ। सरसों दाना, सोयाबीन तिलहन फसलें और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।