देश की खबरें | महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,229 नए मामले,चार मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,229 नए मामले सामने आए वहीं चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी।
मुंबई,14जुलाई महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,229 नए मामले सामने आए वहीं चार मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार इन नए मामलों के सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 80,12,452 हो गए वहीं मृतक संख्या 1,48,005 पर पहुंच गयी।
बुधवार को राज्य में संक्रमण के 2,575 नए मामले सामने आए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी। मुंबई में संक्रमण के 339 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिंपरी-चिंचवड़ और सोलापुर नगर निगमों के तहत आने वाले क्षेत्रों से मौत के एक-एक मामले सामने आए।
राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत,जबकि स्वस्थ्य होने की दर 97.95 प्रतिशत है।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4,68,522 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिनमें से 56 लोग पिछले 24 घंटों में स्वस्थ्य हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

