जरुरी जानकारी | दो दशक बाद एनएसई में वापसी को तैयार चौहान को जूझना होगा कई चुनौतियों से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लगभग दो दशक बाद आशीष कुमार चौहान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लौटने के लिए तैयार हैं। अभी वह बीएसई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चौहान के लिए एनएसई में काफी चुनौतियां रहेंगी। वह ऐसे समय एनएसई से जुड़ने जा रहे हैं जबकि यह एक्सचेंज कामकाज के संचालन में खामी, को-लोकेशन घोटाले, तकनीकी गडबड़ियों से लेकर फोन-टैपिंग जांच का सामना कर रहा है।