विदेश की खबरें | अमेरिका में खसरे के लगभग 900 मामले, 10 राज्यों में बीमारी का प्रकोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार खसरे के पुष्ट मामलों की संख्या 884 है, जो 2024 में इस बीमारी की संख्या से तीन गुना अधिकहै। टेक्सास में तीन महीने से इसका प्रकोप जारी है और यहां सबसे अधिक मामले हैं, जहां मंगलवार तक 663 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। न्यू मैक्सिको, ओक्लाहामा और कैंसस में भी इसका प्रकोप फैल चुका है।