देश की खबरें | सुधीर : पैरा पॉवरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक वक्त था जब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की कुछ ही प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में इस चलन में बदलाव आया है। अब ओलंपिक खेल हों, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या विश्व प्रतियोगिताएं, भारतीय खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर सुनहरी जीत हासिल करने का हुनर सीख गए हैं। इस श्रृंखला में अगला नाम है, हरियाणा के सुधीर का, जिन्होंने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन पैरा पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।