एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी में चार लोग मारे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा अधिकारी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जिसके पास हथियार हैं।

विदेश की खबरें | अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी में चार लोग मारे गये
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सुरक्षा अधिकारी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जिसके पास हथियार हैं।

मोंटगोमरी काउंटी के बटलर टाउनशिप की पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद अधिकारियों को क्षेत्र में बुलाया गया था।

चीफ जॉन पोर्टर ने बताया कि चार पीड़ितों के शव बरामद किये गये हैं।

पुलिस ने बताया कि वह स्टीफन मार्लो (39) नामक एक व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं,जो एक एसयूवी से फरार हो गया था।

मोंटगोमरी काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने शनिवार को पीड़ितों की पहचान क्लाइड नॉक्स (82), ईवा नॉक्स (78), सारा एंडरसन (41) और 15 वर्षीय एक लड़की के रूप में की है।

पोर्टर ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).