देश की खबरें | भाटलापेनुमरु: आंध्र प्रदेश के एक गांव को तिरंगा का डिजाइन तैयार करने वाले अपने सपूत पर गर्व
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भले ही इतिहास की किताबों में भाटलापेनुमरु के बारे में कुछ खास नहीं लिखा है, लेकिन आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में हरे-भरे खेतों के बीच बसे इसी छोटे से गांव में पिंगली वेंकैया का जन्म हुआ था। वेंकैया का परिवार और उनके अन्य रिश्तेदार दशकों पहले गांव से अन्य स्थानों पर चले गए, लेकिन भाटलापेनुमरु अब भी गर्व और समर्पण के साथ अपने सपूत वेंकैया को याद करता है।