देश की खबरें | दिल्ली में मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक की कार ने एक अन्य कार को टक्कर मारी, तीन घायल : पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक की कार ने एक अन्य कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक की कार ने एक अन्य कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार रात लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर जिले के पूर्व विधायक सुनील जैन बीएमडब्ल्यू कार चला रहे थे और उस कार में उनकी बेटी और चालक भी मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि सुनील जैन की कार ने एक मारुति वैगनआर कार को कथित तौर पर टक्कर मार दी, जो एक दोपहिया वाहन से जा टकराई। सुनील जैन की बेटी विवेक विहार में रहती है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी के मुताबिक पूर्व विधायक की बीएमडब्ल्यू कार ने एक अन्य कार को भी टक्कर मारी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना में वैगनआर कार के चालक और दोपहिया सवारों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने इस दुर्घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

