देश की खबरें | लूटपाट से पहले नमस्ते करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सुबह की सैर पर निकले लोगों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ यह बदमाश पहले लोगों को नमस्ते और सलाम करके रोकता था, फिर उनके साथ हथियार के बल पर लूटपाट करता था।