लोहरदगा, सात अगस्त लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव में खेत में पानी पटाने गए किसान दंपति की बीती रात बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खरता गांव निवासी विजय टाना भगत (उम्र 52 वर्ष) और उनकी पत्नी 48 वर्षीय तेतरी भगताइन अपने खेत में रोपाई के लिए पानी पटाने के लिए शनिवार रात्रि लगभग तीन बजे घर से गए थे।
उन्होंने कहा कि अपने कुएं के पास मोटर चालू करने के दौरान दोनों बिजली की चपेट में आ गए और संभवतः एक दूसरे को बचाने के प्रयास में दंपति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक दंपति के तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है।
आज सुबह ग्रामीणों ने दोनों को मृत अवस्था में खेत में देखा, तो उनके परिजनों तथा कैरो थाना पुलिस को सूचना दी।
कैरो थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक करवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
, संवाद, इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY