देश की खबरें | अनुच्छेद 370 पर लिखी पुस्तक इस अनुच्छेद की यात्रा का लिखित दस्तावेज है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले प्रावधानों से संबंधित अनुच्छेद 370 पर आधारित एक पुस्तक इसके ‘पालने’ में पांव रखने से लेकर ‘कब्र’ में दफन होने तक की यात्रा का लिखित दस्तावेज है। इसमें अनुच्छेद 370 के संघर्षपूर्ण प्रादुर्भाव से लेकर, प्रारंभिक वर्षों के कानूनी दाव-पेंच, क्षेत्रीय स्तर के राजनीतिक छल-प्रपंच, न्यायिक राजनीति के क्रमिक प्रदर्शन और अचानक एवं त्वरित अवसान का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।