देश की खबरें | राजस्थान : लगातार बारिश से कोटा संभाग में हालात बिगड़े, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लगातार बारिश और नदियों में जलस्तर बढ़ने से राजस्थान के कोटा संभाग में हालात बिगड़ गए हैं। कई जगह जलभराव के बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। संभाग के चार जिलों - कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी में स्कूल बंद हैं, जबकि बारां जिले में बचाव अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुलाया गया है।