देश की खबरें | राहुल गांधी सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने के लिए चीन की भाषा बोल रहे : नड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर शनिवार को तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस को उन्हें फौरन पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राहुल पर चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।