BCCI New Selection Committee: बीसीसीआई का बड़ा फैसला, चेतन शर्मा दोबारा बने चयन समिति के चेयरमैन, इन पूर्व दिग्गजों के नाम पर भी लगी मुहर
उनके सहयोगी हरविंदर सिंह ने भी फिर से आवेदन किया, लेकिन साक्षात्कार के बाद उन पर विचार नहीं किया गया. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बोर्ड ने चयनसमित के पांच पदों के लिए 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन जारी किया था जिसके जवाब में लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए थे.’’