देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, सात जनवरी ‘’ की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि19 एअर इंडिया दूसरी लीड गिरफ्तार

एअर इंडिया के विमान में ‘पेशाब’ करने की घटना : दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से पकड़ा

नयी दिल्ली/बेंगलुरु, दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दि13 एअर इंडिया सीईओ माफी

एअर इंडिया के सीईओ ने विमान में पेशाब करने की घटना के लिए माफी मांगी

नयी दिल्ली, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने नवंबर में न्यूयॉर्क से आई एक उड़ान में एक पुरुष यात्री द्वारा महिला सहयात्री पर पेशाब करने की घटना के लिए शनिवार को माफी मांगी और कहा कि चालक दल के चार सदस्यों तथा एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है तथा एअरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है।

प्रादे68 पंजाब मंत्री लीड इस्तीफा

पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़, पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

कुछ महीने पहले वह एक ऑडियो क्लिप को लेकर पैदा हुए विवाद में फंस गये थे। इस क्लिप में वह ‘‘धन की वसूली’’ के लिए कुछ ठेकेदारों को ‘‘फंसाने’’ के तौर तरीकों पर कथित रूप से चर्चा करते सुनाई देते हैं।

प्रादे66 छत्तीसगढ़ शाह नक्सलवाद

हमारा प्रयास है कि 2024 के चुनाव से पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो : अमित शाह

कोरबा (छत्तीसगढ़), माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में केन्द्र सरकार द्वारा विकास और सुरक्षा के मोर्चों पर उठाए गए कदमों के कारण नक्सली घटनाओं में कमी आने का दावा करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार का प्रयास है कि 2024 के आम चुनाव से पहले देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाए।

प्रादे56 बंगाल आतंकवादी गिरफ्तार

हावड़ा से दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाता, कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हावड़ा के टिकियापाड़ा इलाके में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दि7 दिल्ली ठंड

दिल्ली में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से पांच डिग्री कम है और इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

प्रादे7 हरियाणा कांग्रेस यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा’ करनाल पहुंची, विजेंदर सिंह, कांग्रेस नेताओं ने की पदयात्रा

करनाल (हरियाणा) : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

प्रादे16 छत्तीसगढ़ चर्च गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : चर्च में तोड़फोड़ मामले में छह अन्य गिरफ्तार

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक चर्च में कथित तौर पर तोड़फोड़ करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि2 अमेरिका गोलीबारी

अमेरिका : वर्जीनिया की कक्षा में छह साल के बच्चे ने शिक्षिका को गोली मारी

नोरफोक (अमेरिका) : अमेरिका के वर्जीनिया में छह साल के छात्र ने अपने स्कूल में एक शिक्षिका को गोली मार दी। शुक्रवार को कक्षा एक में पढ़ने वाले इस छात्र का शिक्षिका के साथ विवाद हुआ था। न्यूपोर्ट न्यूज शहर की पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने यह जानकारी दी।

वि17 पाकिस्तान आतंकवाद प्रदर्शन

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया

पेशावर, अफगानिस्तान की सीमा से लगते पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कबाइली इलाकों में आतंकवाद और अपहरण की बढ़ती घटनाओं के विरोध में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया और क्षेत्र में तत्काल शांति बहाली की मांग की।

अर्थ7 श्रीलंका भारत ऋण

ऋण पुनर्गठन पर भारत की प्रतिक्रिया जनवरी अंत तक आने की उम्मीद: विक्रमसिंघे

कोलंबो, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि ऋण पुनर्गठन के प्रस्ताव पर भारत की प्रतिक्रिया इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है। नकदी संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश ने भारत से ऋण पुनर्गठन का अनुरोध किया था।

खेल11 खेल चयनकर्ता

चेतन शर्मा चयन समिति के अध्यक्ष बरकरार

नयी दिल्ली, टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पूरी चयन समिति को भंग करने के दो महीने बाद चेतन शर्मा को शनिवार को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि16 जलवायु अफ्रीकी हाथी

जलवायु परिवर्तन से अफ्रीकी हाथियों के लिए बढ़ रहा पानी का संकट

(रॉब हेनसोन, रचेल ग्रॉस, ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी)

सिडनी, सात जनवरी (द कन्वरसेशन) अफ्रीकी हाथियों की संख्या 1800 के दशक में लगभग 2.6 करोड़ थी, जो आज घटकर 415,000 हो गई है। काफी हद तक यूरोपीय उपनिवेशीकरण, अवैध शिकार और निवास स्थान के नुकसान के कारण ऐसा हुआ। अब इस प्रजाति को एक और गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

वि15 चीन वायरस खतरा

चीन में कोविड की स्थिति भयावह, लेकिन इससे दूसरे देशों में बड़ा खतरा पैदा होने की आशंका नहीं

(पॉल हंटर, प्रोफेसर ऑफ मेडिसिन, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया)

नॉर्विच (ब्रिटेन), सात जनवरी (द कन्वरसेशन) चीन फिलहाल कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की गंभीर लहर का सामना कर रहा है। इसके बारे में समय-समय पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिलने के कारण हम यह नहीं जानते कि यह लहर कितनी गंभीर है। लेकिन सभी संकेतों को देखते हुए ऐसा लगता है कि स्थिति भयावह है। खबरों से पता चलता है कि अस्पताल और शवगृह भरे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)