एजेंसी न्यूज

जाइडस ने कैटरीना कैफ को 'शुगर फ्री' का ब्रांड एम्बैसडर बनाया

स्वास्थ्य उत्पाद कंपनी जायडस वेलनेस ने शनिवार को कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपने कम कैलोरी वाले स्वीटनर ब्रांड 'शुगर फ्री' का ब्रांड एम्बैसडर बनाया है.

जाइडस ने कैटरीना कैफ को 'शुगर फ्री' का ब्रांड एम्बैसडर बनाया
कैटरीना कैफ (Photo Credits : Instagram)

नयी दिल्ली, 4 सितंबर : स्वास्थ्य उत्पाद कंपनी जायडस वेलनेस ने शनिवार को कहा कि उसने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपने कम कैलोरी वाले स्वीटनर ब्रांड 'शुगर फ्री' का ब्रांड एम्बैसडर बनाया है.

जायडस वेलनेस के मुख्य परिचालन अधिकारी और निदेशक तरुण अरोड़ा ने बयान में कहा, "कटरीना कैफ को शुगर फ्री का नया ब्रांड एम्बैसडर बनाना वृद्धि को तेज करने और बाजार के अगुआ के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है." उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति कैटरीना का जुनून कंपनी के ब्रांड मूल्यों के अनुरूप है. यह भी पढ़े: Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी हॉट ड्रेस देखकर चमक उठेगी आपकी आंखें

इस भागीदारी के तहत अभिनेत्री मूल ब्रांड शुगर फ्री और इसके एक्सटेंशन - शुगर फ्री डी'लाइट चॉकलेट का चेहरा होंगी. कंपनी ने बताया कि शुगर फ्री की अपने बाजार वर्ग में 94 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).