खेल की खबरें | रोनाल्डो के बिना भी जिदान ने दिखाया जादू

उस हार के लगभग एक साल बाद अब जिदान और मैड्रिड स्पेनिश लीग के खिताब का जश्न मना रहे हैं। यह जिदान के कोच के रूप में वापसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युवेंटस से जुड़ने के बाद टीम का पहला खिताब है।

जिदान ने कहा, ‘‘उस दिन जो कुछ हुआ हम उससे खुश नहीं थे। जब आप सात गोल गंवाते हो तो वह रिकार्ड आपके साथ रहेगा। यह मायने नहीं रखता कि बाकी सत्र में क्या हुआ। ’’

यह भी पढ़े | ENG vs WI 2nd Test Match 2020: चायकाल तक इंग्लैंड ने 112 पर गवाएं 3 विकेट.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आपको उसको पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होता है और हमने ऐसा ही किया।’’

मैड्रिड ने विल्लारीयाल पर 2-1 की जीत से ला लिगा का खिताब पक्का किया।

यह भी पढ़े | मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्कूल से निकाले जानें के बाद फुटबॉल ट्रेनिंग टीचर बेच रहा है सब्जियां.

जिदान के दोबारा कोच पद संभालने के बाद मैड्रिड को एटलेटिको के हाथों शर्मनाक हार मिली थी। इससे पहले मैड्रिड चैंपियन्स लीग के नाकआउट दौर में बाहर हो गया था जबकि स्पेनिश लीग में भी वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गया था।

जिदान ने मैड्रिड को चैंपियन्स लीग में लगातार तीसरा खिताब दिलाने के बाद क्लब छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि इस साल स्पेनिश लीग जीतना चैंपियन्स लीग के खिताबों की तुलना में बेहतर अहसास है।

उन्होंने कहा, ‘‘चैंपियन्स अपनी जगह विशेष है लेकिन स्पेनिश लीग में 38 दौर के बाद शीर्ष पर रहने के लिये बेहद कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। ’’

जिदान 2016 में पहली बार मैड्रिड के कोच बने थे और यह उनकी क्लब के साथ कुल 11वीं ट्राफी है। लीग में उसने पिछला खिताब 2017 में जीता था। रोनाल्डो इसके अगले सत्र के बाद टीम छोड़कर चले गये थे। इसके बाद मैड्रिड केवल 2018 में क्लब विश्व कप और इस साल स्पेनिश सुपर कप ही जीत पाया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)