देश की खबरें | मादक पदार्थ के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने 84 साल के बुजुर्ग की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्द्धमान जिले में परिचित के बेटे को मादक पदार्थ खरीदने के लिए कथित रूप से पैसे देने से इनकार करने पर 84 साल के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई ।
बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), 19 जुलाई पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्द्धमान जिले में परिचित के बेटे को मादक पदार्थ खरीदने के लिए कथित रूप से पैसे देने से इनकार करने पर 84 साल के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई ।
पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शनिवार को उसे एक अदालत में पेश किया गया था जिसने उसे 30 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: सोसायटी, गेटेड कॉलोनी में कोविड केयर सेंटर बनाने की योजना.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दो जुलाई को बर्द्धमान जिले के तेजगंज इलाके की है। उस दिन कॉलेज में पढ़ने वाला रोनीत दत्ता, गौराचंद दत्ता के घर गया और नशीला पदार्थ खरीदने के लिए पैसे मांगे।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने उसे पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उनकी कथित रूप से हत्या कर दी और मृतक का मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के धारावी में 36 नए मामले पाए गए: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना के बाद उसके परिवार ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था।
अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग आरोपी के परिवार से दूध लिया करता था और उसके माता-पिता से अच्छे संबंध थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)