एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया युवक, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना सदर बाजार के अंतर्गत पंच पीर तिराहे पर रहने वाली 16 वर्षीय लड़की जनरल स्टोर की दुकान पर बैठती थी । उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिला निवासी सेल्समैन रियाज खान उस दुकान पर सामान देने आता था ।

देश की खबरें | नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया युवक, पुलिस ने दोनों को पकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना सदर बाजार के अंतर्गत पंच पीर तिराहे पर रहने वाली 16 वर्षीय लड़की जनरल स्टोर की दुकान पर बैठती थी । उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिला निवासी सेल्समैन रियाज खान उस दुकान पर सामान देने आता था ।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और सोमवार को रियाज उस लड़की लेकर भाग गया । लड़की के पिता ने सोमवार को थाना सदर बाजार में रियाज के विरुद्ध मामला दर्ज कराया ।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ में गेस्ट हाउस का किया शिलान्यास.

कुमार ने बताया कि पुलिस को सर्विलांस की मदद से जानकारी मिली कि दोनों हरियाणा के सोनीपत में मौजूद हैं ।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह दोनों को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह भी पढ़े | Banking Fraud: मप्र सरकार आर्थिक धोखाधड़ी पर सख्त.

आरोपी युवक का कहना है कि उसके घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी इसलिए वह घबराकर शाहजहांपुर वापस आ गया ।

पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2020 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).