देश की खबरें | आपको घर बैठे पहुंचाये जायेंगे अभ्यास के लिये उपकरण : रीजीजू ने निशानेबाजों से कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय निशानेबाज अपनी घरेलू रेंज से बाहर गए बिना अभ्यास कर सकेंगे और उन्हें उपकरण घर बैठे उपलब्ध कराये जायेंगे ।

ओलंपिक कोर ग्रुप में शामिल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निशानेबाजों ने जुलाई अगस्त में अभ्यास शुरू कर दिया जब भारतीय खेल प्राधिकरण ने कर्णी सिंह रेंज खोलने का फैसला किया । अन्यत्र स्थानों पर रहने वाले निशानेबाज घर में ही अभ्यास कर रहे हैं ।

यह भी पढ़े | PM Modi Spoke With Saudi King Salman Bin: प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी किंग सलमान बिन ने फोन पर की बात, कोरोना से उभरी चुनौतियों पर की गहन चर्चा.

बुधवार को रेंज का दौरा करने के बाद रीजीजू ने एक बयान में कहा कि एलीट , उदीयमान और खेलो इंडिया के निशानेबाजों को केएसएसआर और अन्य अकादमियों से अभ्यास के लिये जरूरी साजो सामान मिलेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह जरूरी है कि 2024 और 2028 ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों को देश में होने पर भी अभ्यास जारी रखने का पूरा मौका मिले । हो सकता है कि कोरोना वायरस महामारी से बने हालात के कारण वे निशानेबाजी रेंज या अकादमी नहीं जा सकते हों ।’’

यह भी पढ़े | Priynka Gandhi On Modi Govt: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- युवाओं को रोजगार की बजाय दी जा रहीं लाठियां.

रीजीजू ने कहा ,‘‘ कई अपने घर पर बनी रेंज या आसपास अभ्यास कर रहे हैं । हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि साजो सामान की कमी से उनके अभ्यास में बाधा पैदा नहीं हो ।’’

इस फैसले से 253 निशानेबाजों को फायदा होगा जिनमें एलीट, उदीयमान और खेले इंडिया के निशानेबाज शामिल हैं ।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने पहले ओलंपिक कोर ग्रुप के लिये एक अगस्त से अभ्यास शिविर की योजना बनाई थी लेकिन देश भर में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों को देखते हुए उसे स्थगित करना पड़ा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)