देश की खबरें | समाज से नस्लवाद को खत्म किये बिना आप इसे खेल से खत्म नहीं कर सकते: होल्डिंग
जियो

नयी दिल्ली, सात जून वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाद माइकल होल्डिंग ने कहा कि समाज से नस्लवाद को खत्म किये बिना खेल के मैदान से इसे खत्म करना संभव नहीं है।

अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय के जॉर्ज फ्लॉयड की श्वेत पुलिस अधिकारी की बर्बरता से जाने लेने के बाद अमेरिका सहित दुनियाभर में नस्लवाद को खत्म करने की मुहिम चल रही है।

यह भी पढ़े | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस का पहला मामला.

वेस्टइंडीज के लिए 60 टेस्ट में 249 विकेट लेने वाले होल्डिंग ने कहा, ‘‘ आपको क्रिकेट के मैदान में तब तक नस्लवाद देखने को मिलेगा जब तक आप इसे समाज से खत्म नहीं करेंगे।’’

इस पूर्व खिलाड़ी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक चैट कार्यक्रम में कहा, ‘‘ आपको लगभग हर जगह नस्लवाद देखने को मिलेगा, लोग क्रिकेट के मैदान, फुटबॉल के मैदान में इसका इस्तेमाल करेंगे। आप सिर्फ खेलों के जरिये नस्लवाद खत्म नहीं कर सकते, आपको इसे समाज से खत्म करना होगा।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1282 नए मरीज पाए गए: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ समाज के लोग ही मैदान में ऐसा व्यवहार करते है। खेल में नियम कानून हो सकता है लेकिन समाज में लोगों को समझना होगा कि यह अस्वीकार्य है।’’

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सैमी ने भी ​आरोप लगाया कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खलते वक्त उनके खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)