देश की खबरें | योगी सरकार ने पूरे उप्र में फैलाया जबरदस्त जातिवाद : आप
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 12 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पूरे राज्य में जबरदस्त जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जाति के लोगों को छोड़कर बाकी सभी जातियों के साथ अन्याय हो रहा है।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में जबरदस्त जातिवाद फैला रखा है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस की तरफ से जताया गया दुःख : 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने आरोप लगाया कि जाति से ठाकुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर चुन-चुन कर उनकी जाति के लोगों की तैनाती की जा रही है और बाकी सभी जातियों के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

आप की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी सिंह ने कहा कि योगी सरकार बताए कि जिलों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और थानेदार के पदों पर निषाद, कुर्मी पाल, मौर्य, नाई, तेली, वाल्मीकि, जाटव और खटिक समाज के कितने लोगों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh woman Carried On Cot to Hospital: खाट पर सिस्टम, सड़क न होने के कारण बीमार मां को खाट पर लेकर अस्पताल निकले बेटे, देखें वीडियो.

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों पर अन्याय और अत्याचार हो रहा है। जाति से ब्राह्मण उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आखिर ब्राह्मणों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ क्यों नहीं उठाते? शर्मा इस सरकार में इतने लाचार और बेबस क्यों हैं?

सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को लोग 'स्पेशल ठाकुर फ़ोर्स' कहते हैं। यह फ़ोर्स लोगों को चुन-चुन कर मार रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)