जरुरी जानकारी | येदियुरप्पा ने वित्त मंत्री से मुलाकत कर 5,495 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान की मांग की

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और केंद्र से राज्य को 5,495 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान देने की 14वें वित्त आयोग की सिफारिश को स्वीकार करने का आग्रह किया।

राज्य को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी कम होने के कारण विशेष अनुदान देने की सिफारिश की गयी है। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह कहा गया है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

येदियुरप्पा दो दिन के लिये दिल्ली आये हुए हैं। राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार उनके एजेंडे में ऊपर है। उन्होंने कर्नाटक में विकास कार्यां पर चर्चा के लिये कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की।

वित्त मंत्री के साथ बैठक में येदियुरप्पा ने विभिन्न मदों के तहत लंबित कोष जारी करने की मांग की।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिये प्रदर्शन अनुदान के रूप में केवल 869.40 करोड़ रुपये मिले जबकि सिफारिश 2,100.25 करोड़ रुपये की गई है।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने शेष 1230.85 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का आग्रह किया।

येदियुरप्पा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से शुक्रवार को मुलाकात कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)