देश की खबरें | ‘नेचर इंडेक्स’ रैंकिंग में यादवपुर विश्वविद्यालय राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान पर

कोलकाता, 10 मई ‘नेचर इंडेक्स’ द्वारा यादवपुर विश्वविद्यालय को देश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

संस्थानों को ‘‘गणना’’ (संस्था के लेखकों द्वारा शोध लेखों की संख्या) और ‘‘शेयर’’ (संस्थान के लेखकों का प्रति लेख प्रतिशत) के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है।

बयान में कहा गया है कि प्रकाशनों के शेयर मूल्य के आधार पर, यादवपुर विश्वविद्यालय भारत के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है।

‘द इंडेक्स’ विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ की एक शोध शाखा है और हर साल यह प्रमुख पत्रिकाओं में प्रकाशित वैज्ञानिक लेखों और पत्रों की संख्या के आधार पर अग्रणी संस्थानों को रैंकिंग देता है।

बयान में कहा गया है कि एक दिसंबर, 2020 से 30 नवंबर, 2021 के बीच 82 शीर्ष विज्ञान पत्रिकाओं में प्राथमिक शोध लेखों के प्रकाशन के आधार पर वर्ष 2022 के लिए रैंकिंग की घोषणा की गई है।

पत्रिकाओं का चयन दो समितियों द्वारा किया गया था जिसमें लगभग 60 वैज्ञानिक शामिल थे।

यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरंजन दास ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि विश्वविद्यालय की रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि संकाय और शोधकर्ता लगातार अनुकरणीय अनुसंधान मानक अपनाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)