एजेंसी न्यूज

ICC WC 2023 Ticket Prices for Eden Gardens: ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी विश्व कप के मैचों के टिकट की कीमत की घोषणा, सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली  ने जारी की दर

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने सोमवार को कहा कि ईडन गार्डन्स पर होने वाले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों को कम से कम 900 रुपये खर्च करने होंगे

ICC WC 2023 Ticket Prices for Eden Gardens: ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी विश्व कप के मैचों के टिकट की कीमत की घोषणा, सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली  ने जारी की दर
ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Photo Credits: @Nabarun204/Twitter)

कोलकाता, 10 जुलाई बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने सोमवार को कहा कि ईडन गार्डन्स पर होने वाले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों को कम से कम 900 रुपये खर्च करने होंगे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले तथा सेमीफाइनल के टिकट 900 रुपये (अपर टीयर) से तीन हजार रुपये (बी, एल ब्लॉक) के बीच होंगे. इन दो मुकाबलों के लिए अन्य टिकट 1500 रुपये (डी, एच ब्लॉक) और 2500 रुपये (सी, के ब्लॉक) के होंगे. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने Asia Cup से पहले भारत को दी चेतावनी, कहा- ये काम नहीं किया तो वर्ल्ड कप के लिए इंडिया नहीं जाएगी PAK टीम

ईडन गार्डन्स को विश्व कप के पांच मैचों की मेजबानी मिली है और यहां 63500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है.

बांग्लादेश और पहले क्वालीफायर के बीच यहां होने वाले मुकाबले की टिकट सबसे कम 650 रुपये (अपर टीयर) होगी। इसके अलावा अन्य टिकट 1000 रुपये (डी एवं एच ब्लॉक) और 1500 रुपये (बी, सी, के, एल ब्लॉक) के होंगे.

इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के दो मुकाबलों के टिकट 800 रुपये (अपर टीयर) 1200 रुपये (डी, एच ब्लॉक), दो हजार रुपये (सी, के ब्लॉक) और 2200 रुपये (बी, एल ब्लॉक) होंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).