Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 70th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 70वां मुकाबला आज यानी 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी जीत के साथ अपने अभियान का शानदार अंत करना चाहेगी. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 36 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 15 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. इस सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन में घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. फिन एलन और मनीष पांडे टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, डेविड मिलर और अक्षर पटेल मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 203 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने महज 30 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 38 रन बनाए.
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सौरभ दुबे ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सौरभ दुबे के अलावा अनुकूल रॉय, सुनील नारायन और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 204 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 203/5, 20 ओवर (अभिषेक पोरेल 22 रन, केएल राहुल 60 रन, साहिल पारख 24 रन, अक्षर पटेल 39 रन, डेविड मिलर 28 रन, आशुतोष शर्मा नाबाद 18 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 0 रन.)
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (अनुकूल रॉय 1 विकेट, सौरभ दुबे 2 विकेट, सुनील नारायन 1 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट).
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY