जयपुर,18 अप्रैल पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने संविधान निर्माण से इसके लागू होने तक की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला रूपों में जीवंत देखने के अनुभव को अद्भुत बताते हुए इसकी सराहना की।
उन्होंने संविधान उद्यान में संविधान लागू होने के विभिन्न चरणो के कला-रूपों को एक-एक कर देखा और उन्हें अनुकरणीय बताया।
कोविंद ने संविधान ग्रंथ के आवरण एवं उद्देशिका की निर्मित कलाकृति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा की बैठक के मूर्ति शिल्प, संविधान निर्माण और उससे जुड़ी संविधान समितियों की कार्यवाही, मूल संविधान की प्रति पर निर्मित भारतीय संस्कृति से संबद्ध कलाकृतियों से जुड़े मूर्तिशिल्प, छायाचित्रों आदि का बारीकी से अवलोकन किया।
एक सरकारी बयान के अनुसार संविधान उद्यान भ्रमण के बाद उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र की संविधान के मूर्तरूप की इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘कल जयपुर पधारने पर राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY