चेन्नई, 30 जून भारत की डी हरिका और आर वैशाली बुधवार से शुरू हो रहे फिडे चेस.कॉम महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे चरण में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।
भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका को पहले दौर में युक्रेन की अन्ना उशेनिना से भिड़ना है जिन्होंने रविवार को पहले चरण का खिताब जीता था।
पहले चरण के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चेन्नई की महिला ग्रैंडमास्टर वैशाली भी पहले दौर में युक्रेन की ही अन्ना मुजिचुक से भिड़ेंगी।
उन्नीस साल की वैशाली को पहले चरण के सेमीफाइनल में विश्व विश्व चैंपियन उशेनिना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.
वैशाली ने पहले चरण में चौथे स्थान पर रहकर पांच ग्रां प्री अंक हासिल किए थे।
शीर्ष भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हंपी पहले चरण में पहले दौर में ही बाहर हो गई थी।
ग्रां प्री में चार चरण है जिसमें कुल 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को चार में से तीन चरण में हिस्सा लेना होगा। प्रत्येक ग्रां प्री में 16 खिलाड़ियों की नाकआउट प्रतियोगिता होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY