महिला ने दिया बिना हाथ-पैर वाली बच्ची को जन्म
इस बच्ची के पिता सोनू वंशकार ने बताया, ''मेरी पत्नी प्रीति ने शुक्रवार को एक बच्ची को घर में ही जन्म दिया है. बच्ची का जन्म सिर्फ सिर और धड़ के साथ हुआ है. उसके हाथ—पैर नहीं हैं. लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ है.'' उन्होंने कहा कि यह हमारा तीसरा बच्चा है. इससे पहले हमारा एक बेटा और एक बेटी है.

वहीं, सिरोंज प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद दीवान ने कहा, ''ये जन्मजात विकृति का मामला है. लाखों मामलों में इस तरह की स्थिति बनती है.'' दीवान ने कहा, ''यह बच्ची घर पर ही हुई थी और मैंने वहां एक एएनएम :दाई: और एक आशा कार्यकर्ता को भेजा था.''
उन्होंने कहा कि बच्ची के माता—पिता उसे जांच के लिए अस्पताल में लाने के लिए तैयार नहीं हैं.
दीवान ने बताया कि उसके माता—पिता कह रहे हैं कि बच्ची स्वस्थ है, इसलिए हम उसे अस्पताल नहीं ला रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).