बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर सोनिया गांधी से पूछे 10 सवाल, कहा- मेहुल चोकसी ने क्यों लगाया पैसा?
जेपी नड्डा ने कहा, "आज पी चिदंबरम कहते हैं कि फाउंडेशन पैसे लौटा देगा. देश के पूर्व वित्त मंत्री जो खुद बेल पर हों, उसके द्वारा ये स्वीकारना होगा कि देश के अहित में फाउंडेशन ने नियम की अवहेलना करते हुए फंड लिया."
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कई सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि चीन, कोरोना वायरस संकट की आड़ में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को उन सवालों से नहीं बचना चाहिए जो देश जानना चाहता है. जेपी नड्डा ने कहा कि "मैं सोनिया जी को ये कहना चाहता हूं कि कोरोना के कारण या चीन की स्थिति के कारण मूल प्रश्नों से बचने का प्रयास न करें. जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में पूछा कि चीन की तरफ से राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) को पैसा क्यों दिया गया? जेपी नड्डा ने कहा कि मेहुल चोकसी से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा क्यों लिया गया?
उन्होंने कहा, “आज पी चिदंबरम कहते हैं कि फाउंडेशन पैसे लौटा देगा. देश के पूर्व वित्त मंत्री जो खुद बेल पर हों, उसके द्वारा ये स्वीकारना होगा कि देश के अहित में फाउंडेशन ने नियम की अवहेलना करते हुए फंड लिया." यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- आप उसी कांग्रेस से हैं जिसने बिना लड़े देश की जमीन सरेंडर की थी.
जेपी नड्डा के 10 सवाल-
- RCEP का हिस्सा बनने की क्या जरूरत थी? चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 1.1 बिलियन अमेरीकी डॉलर से बढ़कर 36.2 बिलियन अमेरीकी डॉलर कैसे हो गया?
- INC और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच सटीक संबंध क्या है? दोनों के बीच टैक्टिक अंडरस्टैंडिंग क्या है? हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित MoU क्या है? देश जानना चाहता है.
- 130 करोड़ लोग जानना चाहते हैं कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए क्या-क्या काम किया और किस तरह से आपने देश के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है.
- 2005-2008 के बीच पीएम नेशनल रिलीफ फंड से आरजीएफ में पैसा क्यों भेजा गया?
- यूपीए शासन में कई केंद्रीय मंत्रालयों, सेल, गेल, एसबीआई, अन्य पर राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा देने के लिए दबाव बनाया गया.
- पीएम नेशनल रिलीफ फंड जो लोगों की सेवा और उनको राहत पहुंचाने के लिए है, उससे 2005-08 तक राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा क्यों गया? देश की जनता इसका जवाब जानना चाहती है.
- ऐसी कीमती जमीन, जिस पर जवाहर भवन बना है, आरजीएफ को सदा के लिए पट्टे पर दी गई थी? यह क्यों दिया गया था और इतनी महंगी जगह पर इसे हमेशा के लिए क्यों पट्टे पर दिया गया.
- राजीव गांधी फाउंडेशन के खाते CAG ऑडिटिंग से मना क्यों कर रहे हैं. फाउंडेशन पर आरटीआई लागू क्यों नहीं हुआ?
- आरजीएफ ने न केवल पैसे लिए और घोटाले भी हुए. मैं जानना चाहूंगा कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को कैसे दान किया गया, जो परिवार द्वारा नियंत्रित है.
- मेहुल चोकसी से राजीव गांधी फाउंडेशन में पैसा क्यों लिया गया? मेहुल चोकसी को लोन देने में मदद क्यों की गई?
जेपी नड्डा ने कहा, भारत की फौज देश की और हमारी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है. जेपी नड्डा ने कहा, राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दस सवालों के जवाब दे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

