नोएडा (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर नोएडा के कासना कस्बे में रहने वाली एक महिला ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कासना कस्बा में रहने वाली बबीता (38) ने सोमवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कल 71 सीटों पर होगी वोटिंग, जनता-जनार्दन इन दिग्गजों के भाग्य का करेगी फैसला.
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस को शक है कि व्यक्ति की मौत अत्यधिक नशा करने के कारण हुई।
यह भी पढ़े | दुकानदारों और व्यापारियों को 31 मार्च तक पूरा करना होगा ये काम, रिजर्व बैंक ने बदला QR Code का नियम.
प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले मिर्जा नूर इस्लाम (31) का शव पुलिस को सोमवार को मिला।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY