देश की खबरें | मेरठ में महिला पर हमला, बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या

मेरठ, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके बच्चे को कथित तौर पर अगवा कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सलीम नाम के व्यक्ति ने रविवार को नजराना (30) पर धारदार हथियार से हमला कर उसके तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सिंह के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि सलीम ने उस पर हमला किया और उसके बच्चे को अगवा कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे की हत्या कर शव खेत में दफना दिया है।

सिंह के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार सुबह बच्चे का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि सलीम का नजराना से प्रेम संबंध था और किसी बात पर विवाद होने के बाद उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)