देश की खबरें | गड्डे में डूबने से महिला और दो बच्चों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोंडागांव, 20 जुलाई छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पानी से भरे गड्डे में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत हो गई है।

कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसगांव में पानी से भरे गड्डे में गिरने से अनिता :27 वर्ष: तथा उसके दो बच्चों मोहन :पांच वर्ष: तथा सोहन :दो वर्ष: की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | तेलंगानाः पुलिस ने एक ऐसे शख्स को किया गिरफ्तार जो रिकवर हुआ मरीज बनकर प्लाजमा दान करने के नाम करता था ठगी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनिता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी कि अनिता अपने दो बच्चों के साथ खेत की ओर गई थी, वापस नहीं लौटने पर जब उसकी तलाश की गई तब तीनों के शव पानी से भरे गहरे गड्ढे में मिले।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत नहाने के दौरान मुरुम निकालने के लिए खुदाई के बाद छोड़ दिए गए गहरे गड्ढे में डूबने से हुई है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक 1192 मौतें, 1924 नए मामले: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)