एजेंसी न्यूज

Wimbledon 2024: टेलर फ्रिट्ज ने ज्वेरेव को हराया, जोकोविच ने होल्गर रूने को दी मात

अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं. फ्रिट्ज को विम्बलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था.

Wimbledon 2024: टेलर फ्रिट्ज ने ज्वेरेव को हराया, जोकोविच ने होल्गर रूने को दी मात
Novak Djokovic (Photo: @Wimbledon)

अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं. फ्रिट्ज को विम्बलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था. दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा. जोकोविच ने होल्गर रूने को 6 . 3, 6 . 4, 6 . 2 से हराया. यह भी पढ़ें: Wimbledon 2024: नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के राउंड ऑफ 16 में होल्गर रूण पर जीत को बेटी तारा को किया समर्पित, वीडियो हुआ वायरल

दर्शक रूने के नाम के नारे लगा रहे थे और जोकोविच की हूटिंग भी हुई लेकिन इससे वह विचलित नहीं हुए. महिला वर्ग में इटली की जैसमीन पाओलिनी ने जियोवान्नि एम पेरिकार्ड को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 3, 6 . 2 से हराया । एलेना रिबाकिना को अगले दौर में जगह मिल गई जब उनकी प्रतिद्वंद्वी अन्ना कालिंस्काया ने कलाई की चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया । अब उनका सामना एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने वांग शिन्यु को 6 . 2, 6 . 1 से हराया । वहीं बारबरा क्रेइसिकोवा ने डेनियेले कोलिंगस को 7 . 5, 6 . 3 से और येलेना ओस्टापेंको ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 2, 6 . 3 से मात दी.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).