देश की खबरें | कर्मकांड पर टैक्स के खिलाफ मरते दम तक लड़ेंगे- चकहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कराए जा रहे कर्मकांड पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स लगाए जाने का अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने कड़ा विरोध किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कराए जा रहे कर्मकांड पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स लगाए जाने का अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने कड़ा विरोध किया है।

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा मधु ने कर्मकांड पर टैक्स लगाए जाने के खिलाफ मरते दम तक लड़ाई की जाएगी। कर्मकांड आस्था का प्रतीक है और यात्री हजारों किलोमीटर दूर से आकर तीर्थ स्थल पर अपने पुरोहितों के माध्यम से धार्मिक कार्य संपन्न कराते हैं। राज्य सरकार का टैक्स लगाने का निर्णय सरासर अन्यायपूर्ण है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.

महासभा के वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों और मुगलों के शासन में भी कभी इस तरह से कर्मकांड पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया जबकि हिंदुओं के हित की बात करने वाली यह सरकार हिंदुओं के कर्मकांड पर टैक्स लगा रही है।

महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित राज वैध नेबताया कि वाराणसी के सभी प्रमुख घाटों पर जहां तीर्थ पुरोहित अपने यात्रियों के कर्मकांड कराते हैं, वहां नगर निगम के माध्यम से टैक्स वसूलने का महासभा विरोध करती है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए मजबूर पिता को बेचनी पड़ी अपनी गाय, आय के एकमात्र साधन को बेचकर खरीदा स्मार्टफोन.

उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो देश के सभी प्रमुख तीर्थों से तीर्थ पुरोहित सम्बन्धित तीर्थ में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\