विदेश की खबरें | पूर्वी वॉशिंगटन में जंगल में आग से एक की मौत, 185 ढांचे क्षतिग्रस्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्राकृतिक संसाधन विभाग की प्रवक्ता इसाबेल होयगार्ड ने बताया कि स्पोकेन काउंटी से लगभग 24 किलोमीटर दूर मेडिकल लेक शहर के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार दोपहर आग की लपटें उठनी शुरू हुईं थीं। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और शनिवार को यह लगभग 38 वर्ग किलोमीटर में फैल गई। काफी मकान और अन्य संरचनाएं आग से तबाह हो गईं।

होयगार्ड ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग और फैल सकती है इसीलिए लोगों को सुरक्षित निकालने के आदेश दिए जा चुके हैं। आग के कारण राजमार्ग ‘इंटरस्टेट 90’ को बंद करना पड़ा है।

परिवहन विभाग ने अपने वेबपेज पर कहा, ‘‘राजमार्ग के दोनों तरफ आग की लपटें उठ रही हैं।’’

होयगार्ड ने बताया कि अभी तक आग के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी जारी नहीं की गई है।

शहर से सुरक्षित निकाले गए लोगों को रातभर एक हाईस्कूल में आश्रय दिया गया।

एपी खारी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)