हैदराबाद, 23 जुलाई एक महिला ने तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख कर आरोप लगाया कि उसके पति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है और एक निजी अस्पताल ने बिल बकाया होने की वजह से शव नहीं दिया है।
महिला दिहाड़ी मजदूर है और उसने रिट याचिका में अदालत से राहत का अनुरोध किया है।
महिला का पति चौकीदार के तौर पर काम करता था। उन्हें 13 जुलाई को तेज बुखार तथा सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महिला ने याचिका में कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे सूचित किया कि उसके पति की कोरोना वायरस से कारण बुधवार को मौत हो गई।
यह भी पढ़े | नागरिकता संशोधन कानून के बाद अफगानिस्तान से भारत आना चाहते हैं तमाम हिंदू और सिख परिवार.
महिला के वकील ने बताया कि याचिका को सूचीबद्ध कर दिया गया है और मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
याचिकाकर्ता ने उधार लेकर शुरू में 2.50 लाख रुपये जमा कर दिए थे और 22 जुलाई को अस्पताल ने उसे बताया कि इलाज का कुल बिल 8.91 लाख रुपये है।
इस बीच कांटिनेंटल अस्पताल के सीईओ राहुल मेदाक्कारिन ने एक बयान में आरोपों का खंडन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY