देश की खबरें | बुलंदशहर में व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी और दो बेटे गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी तथा दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर, 10 अगस्त उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी तथा दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि खुरजा देहात थानाक्षेत्र के तहत आने वाले मुबारकपुर गांव के नागेंद्र सिंह की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: पायलट-राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात के बाद सियासी संकट पर लगा विराम! शिकायत दूर करने के लिए कांग्रेस बनाएगी तीन सदसीय कमेटी.

उन्होंने बताया कि नागेंद्र की पत्नी क्रांति और उसके दो बेटों-वीरेंद्र तथा गब्बर ने पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में आकर कथित रूप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

बाद में आरोपी बेटे किसी को बताए बिना शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए लेकिन चिता को आग लगाने से पहले दो राहगीरों ने उनसे सवाल किया।

यह भी पढ़े | अंडमान निकोबार में कल से एक हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक राहगीर दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि दो भाइयों के अलावा ना भीड़ है, न ही परिवार के करीबी सदस्य।

दीपक ने दावा किया कि दोनों भाइयों से पूछने पर एक ने बताया कि उसके पिता ने जहर का सेवन कर जान दी है जबकि दूसरे ने अन्य कारण बताया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\