देश की खबरें | नोएडा में विधवा ने चार लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 12 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा महिला के साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) बृन्दा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर -20 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन, अवधेश, प्रमोद तथा राहुल नामक चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी.

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के ही सेक्टर-8 में रहने वाली एक महिला ने सनी अहमद नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बदायूं में दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार.

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अहमद के परिजनों से शादी की बात की तो, उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

शुक्ला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)