जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारां में दो नाबालिग बहनों से कथित दुष्कर्म को लेकर मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधा और उन्हें कहा कि वे खुद वहां जाकर हकीकत से रूबरू क्यों नहीं होते।
गहलोत ने कहा,' भाजपा नेताओं को बारां का दौरा नहीं करने के लिए राहुल व प्रियंका गांधी पर सवाल उठाने के बजाय, खुद वहां जाकर हकीकत को जानना चाहिए।'
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: भदोही में 14 साल की दलित लड़की की सिर कुचल कर की गई हत्या, 3 गिरफ्तार.
उल्लेखनीय है कि राज्य के बारां शहर की दो नाबालिग बहनें 19 सितंबर को घर से गायब हो गयीं थी, जिन्हें 22 सितंबर को कोटा से बरामद किया गया। बयान दर्ज करने के बाद इन लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों ने अपने 164 के बयानों में किया स्पष्ट कि उनसे कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। दोनों के चिकित्सकीय परीक्षण में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मुख्य विपक्ष दल भाजपा इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रहा और सवाल उठा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बारां क्यों नहीं आते।
गहलोत ने कहा,' राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मुख्य विपक्ष दल के नेताओं के रूप में उत्तर प्रदेश के हाथरस गए लेकिन उन्हें रोक दिया गया जो इस बात का संकेत है कि वहां कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है।'
गहलोत ने पीटीआई से कहा,' राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हमारे शब्दों व रिपोर्ट पर भरोसा करते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जैसे अमित शाह व धर्मेंद्र प्रधान राज्य में बारां या किसी भी और जगह खुद क्यों नहीं जाते ताकि वहां की वास्तविकता जान सकें। हम उन्हें अनुमति देंगे और जरूरत पड़ने पर भाजपा नेताओं को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।'
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY