श्योपुर (मध्यप्रदेश), चार सितंबर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो-पालपुर अभयारण्य में दुर्लभ प्रजाति का सफेद सांभर अलबीनो देखा गया है।
मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) पी के वर्मा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘मैंने 20 दिन पहले अपने कैमरे में सफेद सांभर अलबीनो की फोटो ली है। यह करीब चार-पांच साल का है।’’
यह भी पढ़े | Mathura: भारी बारिश के चलते कार सहित यमुना में बहे दरोगा, बचाए गए.
उन्होंने कहा कि अलबीनो के मिलने से कूनो-पालपुर अभयारण्य का अमला उत्साहित है।
वर्मा ने बताया कि सफेद भालू एवं सफेद बाघ दिखना तो अब आम बात है, लेकिन सफेद सांभर मिलना अपने आप में बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि इसकी वंश वृद्धि और सुरक्षा पर हमारी निगरानी रहेगी। इसके लिए वन विभाग की टीम को जंगल में तैनात कर दिया गया है।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY